Indigo Flight Bomb Threat: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियां

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियां

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E-7304 के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ। यह खबर विमान के उड़ान भरने के ठीक पहले मिली जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इस नोट में विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। विमान में बैठे यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

विमान को बम से उड़ाने की खबर कब मिली?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शिलॉन्ग जाने के लिए 9 बजकर 15 मिनट पर इंडिगो का 6E-7304 विमान उड़ान भरने वाला था। बम की खबर मिलने के बाद इसे आईसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने विमान की गहन तलाशी शुरू की। हावाई अड्डे के अधिकारियों ने बाताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विमान में नोट संदिग्ध नोट किसने रखा। विमान को लगभग 11:30 बजे सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद अपने गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया।

हालही में इंडिगो को कब मिली थी बम से उड़ाने की खबर

आपको बता दे, IndiGo विमान को बम से उड़ाने की सूचना पहली बार नहीं मिली है, पहले भी इस तरह की खबरें मिलती रही हैं। हाल ही में इंडिगो की दिल्ली-बागडोगरा विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस विमान में करीब 222 यात्री थे। जिसके बाद इसे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। कोलकाता-मुंबई इंडिगो का 6E-5227 को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह जानकारी एक अनजान इंसान ने हवाई अड्डा पर कॉल करके दावा कियी था कि विमान में विस्फोटक वस्तु है। विमान से यात्रियों को निकाला गया और तलाशी ली गई, हालांकि जांच करने के बाद कुछ भी नहीं मिला।

कोलकाता हवाई अड्डा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि खबर मिलने के बाद सुरक्षा मानक पूरा कर लिया गया है। कोई विस्फोटक वस्तु विमान में नहीं मिली। एक दिन पहले ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। Email के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि उसमें उकसाने वाली बात लिखी थी। पत्र में कहा गया था कि दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा और स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम विस्फोट होगा। ई-मेल में यह भी कहा गया था कि संसद को 2.11 बजे उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Created On :   14 Feb 2026 7:14 PM IST

Tags

Next Story