अमेरिका में एडवांस्ड सिस्टम एक्टिव: सुरक्षा विभाग पेंटागन में खतरनाक जहरीले पदार्थ की आशंका, इलाके में इमरजेंसी घोषित, कई फ्लोर और कॉरिडोर में लगाया लॉकडाउन

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के ऑफिस पेंटागन में इमरजेंसी लगाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पेंटागन के कुछ हिस्सों को सील कर दिया है। इसके साथ ही वहां पर खतरनाक पदार्थों से लड़ने वाली टीमें भी पहुंच गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां हजमत (HAZMAT) से जुड़ी एक घटना हुई है। HAZMAT यानी Hazardous materials बताया गया है। हजमत एक ऐसा खतरनाक पदार्थ होता हैं जो मनुष्यों, पर्यावरण और संपत्ति को गंभीर हानि पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़े -केटी पेरी और नोरा फतेही बिखेरेंगी अपना जलवा, यहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग, तीन अलग-अलग जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी
पेंटागन ने इस घटना पर दी प्रतिक्रिया
इस घटना पर पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था को 'एयर क्वालिटी' से जुड़ी एक समस्या का पता लगा है। इसके बाद इलाके में लॉकडाइन लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसको देखते हुए विभाग सुरक्षा के मानक प्रोटोकॉल लागू कर रहा है। इससे प्रभावित इलाकें के लोगों को वही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
मौजूद लोगों की सुरक्षा पक्की
पेंटागन प्रवक्ता आगे कहते हैं, "पेंटागन के पास इमारत और उसमें मौजूद लोगों की सुरक्षा पक्की करने के लिए एडवांस्ड सिस्टम हैं। इन सिस्टम ने हवा की क्वालिटी से जुड़ी एक समस्या का पता लगाया है, जिसके चलते एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है, ताकि हम इसकी गंभीरता का पता लगा सकें। डिपार्टमेंट सुरक्षा के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल लागू कर रहा है, जिसमें प्रभावित इलाके के लिए 'शेल्टर-इन-प्लेस' का आदेश भी शामिल है। रिस्पॉन्स टीमें तैनात हैं और इमारत में मौजूद लोगों की मदद के लिए तैयार हैं।"
यह भी पढ़े -'अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला...' ट्रंप ने शांति वार्ता को लेकर तेहरान को दी धमकी
मामले की जांच शुरू
CNN ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेंटागन के भीतर कई फ्लोर और कॉरिडोर को लॉकडाउन कर दिए गए हैं। इसके साथ बाकी जगहों पर खाली कराया जा रहा है। इसमें आगे बताया गया है कि ये घटना खतरनाक पदार्थों से जुड़ी बताई जा रही है। इससे निपटने के लिए टीमें खतरनाक पदार्थों का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही टीम ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट में पेंटागन के हवाले से बताया गया है कि इस जांच में एक से दो घंटे का समय लग सकता है। साथ ही बताया कि जरूरत पड़ने पर बिल्डिंग में मौजूद लोगों की सहायता के लिए रिस्पॉन्स टीमें तेनात है।
Created On :   11 Jun 2026 10:27 PM IST











