स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव: 'भारतीय नाविक वाले शिप के इंजन रूम में मिलाइस से किया हमला' अमेरिका ने इस हमले को स्वीकारा

भारतीय नाविक वाले शिप के इंजन रूम में मिलाइस से किया हमला अमेरिका ने इस हमले को स्वीकारा
भारत के जहाजों पर लगातार पिछले चार दिनों से हमले हो रहे। अब तक तीन जहाजों को निशाना बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत के जहाजों पर लगातार पिछले चार दिनों से हमले हो रहे। अब तक तीन जहाजों को निशाना बनाया गया है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि ओमान तट के नजदीक जिस भारतीय जहाज को टारगेट किया गया था, इसे अमेरिकी सैन्य ने किया है। इसकी पुष्टि यूएस सेंट्रल कमांड ने की है। अमेरिका ने बताया कि उसकी सेना ने शिप के इंजन रूम में दो हेलफायर मिसाइल दागी थीं।

इस हमले पर अमेरिका ने क्या कहा?

यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यूएस सेंट्रल कमांड ने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर पर हमला किया था। उसने बताया कि वह ओमान की खाड़ी के जरिए ईरानी तेल ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिसे अमेरिकी सेना ने बार-बार निर्देशों का पालन करने को कहा था, लेकिन उसने पालन नहीं किया और फिर उसपर सैन्य कार्रवाई की गई।

नाकेबंदी के दौरान अमेरिकी सेना की कार्रवाई

अमेरिकी सेना ने आगे बताया कि 13 अप्रैल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी की गई थी। इसके बाद से सेना ने उनके नियमों का पालन नहीं करने वाले 9 जहाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके साथ ही बताया गया है कि उनके नियमों का पालन करने वाले 135 व्यापारिक जहाजों का रास्ता परिवर्तित कर दिया गया है। इनके अलावा 42 जहाज मानवीय सहायता ले जा रहे थे, जिन्हें निकलने दिया है।

दूसरी तरफ, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि 20 क्रू सदस्यों में से 5 को वहां से बचा लिया गया है। इसके बाद उन्हें ओमान पहुंचा दिया गया है।

भारत ने हमले की निंदा

इस हमले के बाद भारत ने अमेरिका की निंदा की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बेहद चिंताजनक बताया और तुरंत हमले रोकने की मांग की गई। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि मिडिल ईस्ट में हाल ही के दिनों में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं हुई। साथ ही बताया कि अपने नाविकों की सुरक्षा और भलाई को महत्व देते हैं।

Created On :   11 Jun 2026 8:42 PM IST

Next Story