मिडिल ईस्ट संघर्ष: 'अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला...' ट्रंप ने शांति वार्ता को लेकर तेहरान को दी धमकी

अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला... ट्रंप ने शांति वार्ता को लेकर तेहरान को दी धमकी
मिडिल ईस्ट में पहले से ज्यादा तनाव गहराया हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (11 जून) को ईरान पर नए हमले की धमकी दी है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में पहले से ज्यादा तनाव गहराया हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (11 जून) को ईरान पर नए हमले की धमकी दी है। ट्रंप का कहना है कि आज रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि ईरानी मिलिट्री पहले से बहुत कमजोर हो गई है। उन्होंने ये धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दिया है।

ईरान के इन ठिकानों पर होगा कब्जा

ट्रंप ने अपनी धमकी में कहा कि अमेरिका भविष्य में ईरान के बड़े तेल और गैस ठिकानों को अपने कब्जे में कर लेगा। इसमें ईरान का खार्ग द्वीप भी शामिल है। ट्रंप ने बताया, "अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा।" उनका आगे कहना है, "भविष्य में किसी वक्त, हम खार्ग द्वीप और तेल से जुड़े अन्य बुनियादी ढांचों पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस बाजार पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने वेनेजुएला के मामले में किया है, जो वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए बहुत बढ़िया साबित हो रहा है।"

खार्ग द्वीप क्यों हैं जरूरी?

अमेरिका और ईरान के बीच जब से ये टकराव शुरू हुआ है, तब से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नजरें इस पर टिकी हुई हैं। ये द्वीप साइज में तो बहुत छोटा है, लेकिन रणनीतिक तौर पर सबसे अहम है। इसे ईरानी तेल व्यापार की रीढ़ माना जाता है। यहां से वो सबसे ज्यादा कच्चे तेल का निर्यात करता है। हर दिन इस छोटे से द्वीप से करीब 20 लाख बैरल तेल बेचा जाता है, जिसे ज्यादातर चीन खरीदता है। लेकिन उनके इस ताजा बयान से हमले की संभावना बढ़ जाती है और दोनों ओर से नए बड़े हमले हो सकते हैं।

फॉक्स न्यज के रिपोर्टर ट्रे यिंगस्ट ने बताया कि ट्रंप का कहना है कि मिडिल ईस्ट में हमले जल्द रूक जाएंगे, लेकिन चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के नेता तुरंत किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो भारी हमले फिर शुरू किए जाएंगे।

Created On :   11 Jun 2026 9:29 PM IST

Tags

Next Story