Teacher's Day 2026: टीचर्स डे पर जीतना है टीचर्स का दिल तो, यहां देखें कमाल के गिफ्ट आईडियाज, बदले में मिलेगा ढेर सारा प्यार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हमारे देश में गुरु को भगवान माना जाता है क्योंकि वो शिक्षक ही है जो बच्चों को सही जीवन जीने की राह दिखाता है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान देते हैं, सही और गलत में अंतर समझाते हैं। किसी भी सफल इंसान के पीछे कोई ना कोई शिक्षक जरूर होता है जो उसका साथ कभी नहीं छोड़ता। टीचर्स के सम्मान के लिए हम हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाते हैं। इस दिन बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ स्कूल-कॉलेज जाते हैं और अपने-अपने टीचर्स को गिफ्ट देते हैं। लेकिन हम कई बार ये डिसाइड ही नहीं कर पाते कि टीचर्स को आखिर क्या दें जो उन्हें पसंद भी आए और काम का भी हो। अगर आप भी यह नहीं सोच पर रहे हैं कि आप इस साल अपने फेवरेट टीचर को क्या गिफ्ट दें तो अब परेशान होने की बिलकु भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए काफी सारे गिफ्ट ऑप्शन्स लेकर आए हैं जो आपको आसानी से मिल जाएगा।
किताबें
टीचर को उनकी पसंद के हिसाब से साहित्य, मोटिवेशन, जीवनी या नॉलेज से जुड़ी किताबें गिफ्ट कर सकते हैं। किताबें हमेशा एक अच्छा ऑप्शन होती हैं, क्योंकि ये ज्ञान बढ़ाने के साथ लंबे समय तक यादगार भी रहती हैं।
यह भी पढ़े -सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
कॉफी मग
अपने टीचर के लिए कोई प्यारा-सा कोट, टीचर्स डे मैसेज या उनके नाम वाला कस्टमाइज्ड कॉफी मग बनवाकर दे सकते हैं। ये एक उपयोगी और पर्सनल गिफ्ट है, जिसे देखकर उन्हें हर बार अपने स्टूडेंट्स की याद आएगी।
पेन
अच्छी क्वालिटी का क्लासिक पेन या पर्सनलाइज्ड नेम पेन टीचर के लिए एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। पेन शिक्षकों के रोजमर्रा के काम का हिस्सा है, इसलिए यह छोटा लेकिन बेहद काम का तोहफा है।
टीचर्स डे हैंडमेड कार्ड
अपने हाथों से बनाया हुआ कार्ड दें और उसमें टीचर के लिए दिल से कोई प्यारा मैसेज या यादगार बात लिखें। इस गिफ्ट की खासियत इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसमें छिपी आपकी मेहनत और भावनाएं हैं, जो टीचर का दिल जरूर जीत लेंगी।
इंडोर प्लांट्स
टीचर को मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली या कोई छोटा डेस्क प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। यह खूबसूरत होने के साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा है और लंबे समय तक आपके गिफ्ट की याद दिलाता रहेगा।
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं सबसे सुंदर, तो घर पर बिना पैसे खर्च किए बनाएं ये कमाल के फेस पैक
केक
टीचर्स डे को खास बनाने के लिए अपने फेवरेट टीचर के लिए उनकी पसंद का केक मंगवा सकते हैं। पूरी क्लास के साथ मिलकर केक काटना इस खास दिन को सेलिब्रेट करने और यादगार बनाने का प्यारा तरीका हो सकता है।
Created On :   2 Sept 2026 4:56 PM IST













