स्किन केयर टिप्स: तीखी धूप में बाहर निकलते ही जलने लगती है स्किन, तो ऐसे करें अपनी देखभाल, चमकने लगेगा चेहरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बाहर तीखी धूप ने लोगों का हाल बेहाल करके रखा हुआ है। कई बार तो बाहर निकलने पर त्वचा जलने लगती है। साथ ही स्किन से संबंधित परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, पसीना और गर्म हवा का असर सबसे पहले चेहरे और हाथों पर दिखता है। गर्म हवा कई लोगों को जलन, लालपन और कालापन की दिक्कत होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे और शरीर का खास ख्याल रखें।
यह भी पढ़े -गर्मी में बिना एसी के घर को रखना है ठंडा-ठंडा-कूल-कूल? तो यहां देखें ये खास और आसान घरेलू टिप्स
ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
सन प्रोटेक्शन
घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे और खुले हिस्सों की सुरक्षा करें। तीखी धूप की किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए बाहर जाने से कुछ देर पहले अच्छी क्रीम लगाना फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा पर सीधा असर कम होता है और जलन भी नहीं होती।
पानी का इस्तेमाल
गर्मी में शरीर के साथ त्वचा को भी नमी की जरूरत होती है। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहने से शरीर अंदर से साफ रहता है और चेहरे पर भी ताजगी नजर आती है। पानी की कमी होने पर त्वचा जल्दी सूखी और थकी हुई लगने लगती है।
साफ-सफाई का रखें ध्यान
धूल और पसीना मिलकर चेहरे पर गंदगी जमा कर देते हैं। इसलिए दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोना चाहिए। इससे त्वचा साफ रहती है और दाने निकलने की संभावना भी कम हो जाती है। रात को सोने से पहले मुंह धोना बहुत ही जरूरी होता है।
हल्के उत्पाद करें इस्तेमाल
गर्मियों में भारी और चिपचिपे उत्पादों से बचना जरूरी है। इसकी जगह हल्की क्रीम या जेल जैसा कुछ लगाना बेहतर रहता है। इससे त्वचा में नमी भी बनी रहती है और चिपचिपाहट भी महसूस नहीं होती।
घरेलू चीजों से पाएं ठंडक
त्वचा को आराम देने के लिए घर की साधारण चीजें भी काफी काम आती हैं। जैसे एलोवेरा, खीरा, दही या गुलाब जल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन कम होती है।
धूप से बचाव है सबसे आसान उपाय
जब भी बाहर निकलें, तो सिर और चेहरे को ढककर रखें। छाता, दुपट्टा या टोपी का इस्तेमाल करने से धूप का असर कम होता है और स्किन भी हेल्दी रहती है।
यह भी पढ़े -गर्मी के बढ़ते असर से बच्चों की सेहत पर खतरा, सावधानी बरतने की सलाह, अपनाएं डॉ बोधनकर के कुछ खास टिप्स
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   24 April 2026 5:51 PM IST













