Christmas Day 2025: 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं क्रिसमस डे? जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं क्रिसमस डे? जानें क्या है इसके पीछे की कहानी
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन ही क्रिसमस डे का खास त्योहार क्यों मनाया जाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को विश करते हैं और अच्छे-अच्छे गिफ्ट्स भी देते हैं। ये ईसाइयों का त्योहार होता है और इस दिन सभी लोग बड़ी धूमधाम से इसे मनाते हैं। ये पर्व यीशु मसीह के बर्थडे के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही क्रिसमस का मतलब होता है कि क्राइस्ट का महीना। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्रिसमस क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे की क्या कहानी है।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे?

मान्यताओं के मुताबिक, यीशु मसीह का जन्म बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था। बता दें, सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 221 ई. में पहली बार जीसस का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसके बाद से ही इस दिन को क्रिसम डे का नाम दे दिया गया था। क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में बहुत ही खास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है।

क्या है इसकी परंपरा?

क्रिसमस डे की सजावट में सबसे अहम डेकोरेशन क्रिसमस ट्री की होती है। सेंटा क्लॉज भी बच्चों को उपहार देने आते हैं और ये परंपरा निकोलस से ली गई है। इसके बाद सॉन्ग्स और कैरोल्स भी गाए जाते हैं। इस खास त्योहार वाले दिन एक दूसरे को गिफ्ट्स और कार्ड्स भी दिए जाते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   16 Dec 2025 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story