हेल्थ केयर: ठंड में आप भी तान लेते हैं मुंह तक रजाई? तो ये हो सकता है आपके लिए हानिकारक, जानें कैसे सोना है जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है। ऐसे में बाहर का तापमान बहुत ही ठंडा होता है, इसलिए लोग अपना मुंह कंबल या रजाई में ढककर सोते हैं। ये आदत उस समय गर्माहट तो अच्छे से देती है लेकिन ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। ये आपकी सांस के साथ पूरे रेस्पिरेटरी ऑर्गन को भी नुकसान पहुंचा सकती है। मुंह ढककर सोने से फेफड़ों को ताजी हवा कम मिलती है। ऐसे में आप अपनी ही सांस को बार-बार लेते हैं। इसलिए ऐसा करने से आपको बचना चाहिए और सोते वक्त खास ध्यान देना चाहिए।
क्यों नहीं सोना चाहिए मुंह ढककर?
ऑक्सीजन की कमी
मुंह ढककर सोने से ऑक्सीजन कम मिलता है और आपके शरीर में कार्बनडाइऑक्साइड ज्यादा मिलती है। क्योंकि कार्बनडाइऑक्साइड को बाहर निकलने का मौका नहीं मिलता है तो आप जब दोबारा सांस लेते हैं तो वो भी आपके अंदर चली जाती है।
यह भी पढ़े -उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज कुरुक्षेत्र में युवा इंजीनियरों के साथ राष्ट्र निर्माण के टिप्स शेयर करेंगे
संक्रमण या एलर्जी
मुंह से निकलने वाली सांस और नमी रजाई के कपड़े में फंस जाती है, जिससे कंबल या रजाई के अंदर का वातावरण गर्म और नर्म हो जाता है। ऐसा करने से कपड़े में फफूंद लग सकती है और आपको एलर्जी भी हो सकती है।
नींद और हृदय पर असर
ऑक्सीजन की कमी के चलते आपका ब्रेन भी बेचैन रहता है और सही से आराम नहीं कर पाता है। साथ ही आपका हृदय भी परेशआन रहता है और ज्यादा से ज्यादा कार्बनडाइऑक्साइड मिलने से ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है और वो हृदय गति और ब्लड प्रेशर प्रभावित करते हैं।
यह भी पढ़े -आपका भी बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल? किचन में रखी इन आम चीजों से किया जा सकता है कंट्रोल, जानें
कैसे सोना चाहिए ठंड में?
ठंड से बचने के लिए आप मुंह को ना ढककर गर्म कपड़े या टोपी पहनकर सो सकते हैं। ऐसा करने से आपका शरीर भी गर्म रहेगा और ऑक्सीजन भी मिलता रहेगा। इसके अलावा, आप अपने कमरे को गर्म करने के लिए हीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   3 Dec 2025 5:22 PM IST













