Health Tips: ब्लड प्रेशर की समस्या से रहते हैं परेशान तो इन चीजों से परहेज करना बेहद जरूरी

ब्लड प्रेशर की समस्या से रहते हैं परेशान तो इन चीजों से परहेज करना बेहद जरूरी
बहुत लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझते हैं। अनियंत्रित बीपी के चलते कई बीमारियां होती हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो कुछ लापरवाहियों पर गौर करने की जरूरत है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्लड प्रेशर (बीपी) शरीर में खून के ठीक प्रवाह के लिए बहुत अहम भूमिका निभाता है। अगर बीपी ज्यादा या कम हो जाए तो इसका शरीर पर गहरा असर पड़ता है। दिल, दिमाग, किडनी और आंखों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। लंबे समय तक अनियंत्रित BP रहने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल और आंखों की रोशनी कम होने जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिसे फॉलो कर के आप बीपी को नियंत्रण में रख सकते हैं।

यह भी पढ़े -सिर्फ महाराष्ट्रीयन ही नहीं बल्कि इन तरीकों से भी स्टाइल की जा सकती है साड़ी, गणेश चतुर्थी पर आपका सबसे Different दिखना तय

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए क्या करें?

जरूरत से ज्यादा नमक खाने से परहेज करें।

हर दिन एक्सरसाइज करें।

प्रति दिन 30 मिनट तेज रफ्तार से चलें।

सात से आठ घंटे की नींद लें।

जरूरत से ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें।

धूम्रपान को बिलकुल बंद कर दीजिए।

तला-भुना और पैकेट का खाना खाने से परहेज करें।

फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।

दही, नारियल पानी और छाछ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है।

अगर आपको अचार खाना बहुत पसंद है तो थोड़ा नियंत्रण करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Nov 2025 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story