क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 294 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 294 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला
  • सेंसेक्स 294.32 अंक गिरकर 62,848.64 पर बंद हुआ
  • निफ्टी 91.85 पॉइंट की गिरावट पर 18,634.55 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (08 जून 2023, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 294.32 अंक यानी कि 0.47% गिरकर 62,848.64 के स्तर पर बंद हुआ।


वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 91.85 पॉइंट यानी कि 0.49% की गिरावट के साथ 18,634.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 57.30 अंक यानी कि 0.09% बढ़कर 63,200.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12.60 पॉइंट यानी कि 0.07% बढ़कर 18,739 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (07 जून 2023, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 350.08 अंक यानी कि 0.56% बढ़कर 63,142.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127.40 पॉइंट यानी कि 0.68% बढ़कर 18,726.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   8 Jun 2023 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story