गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिसले

Closing bell: Market closed on decline, both Sensex Nifty slip
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिसले
क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिसले
हाईलाइट
  • निफ्टी 15.35 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 546.65 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 77.94 अंकों की गिरावट के साथ 58
  • 927.33 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (22 सितंबर, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.94 अंकों की गिरावट के साथ 58,927.33 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,546.65 के स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में फिर आई तेजी, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

आज महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक और प्राइवेट बैंक के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, ऑटो और मीडिया शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 33.84 अंक की गिरावट के साथ 58971.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11.80 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17550.20 के स्तर पर खुला था। 

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

जबकि बीते कारोबारी दिन (21 सितंबर, मंगलवार) बाजार तेजी के साथ खुला था वहीं दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बढ़त बनाकर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 514.34 अंकों की तेजी के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 165.10 अंकों की बढ़त के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   22 Sep 2021 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story