कच्चे तेल में फिर आई तेजी, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 22 September 2021
कच्चे तेल में फिर आई तेजी, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?
ईंधन कीमत कच्चे तेल में फिर आई तेजी, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी नजर आ रही है। वहीं ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने की उम्मीद पर पहले ही सरकारों ने पानी फेर दिया है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि, यदि आगे भी कच्चा तेल महंगा होता है तो घरेलू बाजार में करीब 3 रुपए तक की बढ़ातरी देखने को मिल सकती है। 

फिलहाल बात करें आज (22 सितंबर, बुधवार) की तो,  भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। देखा जाए तो आज भी देश के करीब 19 से अधिक राज्यों में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए से अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं डीजल की कीमतें भी शतक के करीब बनी हुई हैं।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। इसी तरह मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.19 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.71 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.26 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 97.43 रुपए प्रति लीटर है।

आरबीआई ने केवाईसी अपडेट की आड़ में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   22 Sep 2021 3:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story