शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: Sensex falls 1020 pts, Nifty ends below 17400
शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे बंद हुआ
क्लोजिंग बेल शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 327.35 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1
  • 020.80 अंक की गिरावट के साथ 58
  • 098.92 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (23 सितंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,020.80 अंक यानि कि 1.73% की गिरावट के साथ 58,098.92 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 302.45 अंक यानि कि 1.72% की गिरावट के साथ 17,327.35 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 17,600 से नीचे के स्तर पर खुला था।  

जबकि बीते कारोबारी दिन (22 सितंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। जब सेंसेक्स 337.06 अंक यानि कि 0.57% की गिरावट के साथ 59,119.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 84.50 अंक यानि कि 0.48% की गिरावट के साथ 17,633.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   23 Sep 2022 10:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story