सेंसेक्स 636 अंक गिरा, निफ्टी 18,100 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: Sensex falls 636 points, Nifty ends below 18,100
सेंसेक्स 636 अंक गिरा, निफ्टी 18,100 के नीचे बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 636 अंक गिरा, निफ्टी 18,100 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 189.60 पॉइंट की गिरावट के साथ 18
  • 042.95 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 636.75 अंक की गिरावट के साथ 60
  • 657.45 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (04 जनवरी 2023, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 636.75 अंक यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 60,657.45 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 189.60 पॉइंट यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 18,042.95 पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 56.11 अंक यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 61238.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.80 पॉइंट यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 18215.70 पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (03 जनवरी 2023, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 126.41 अंकों यानी कि 0.21% की बढ़त के साथ 61,294.20 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 35.10 अंक यानी कि 0.19% की बढ़त के साथ 18,232.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   4 Jan 2023 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story