आर्थिक पैकेज का असर: सेंसेक्स 637 अंक चढ़ा, निफ्टी 9383 के पार बंद

आर्थिक पैकेज का असर: सेंसेक्स 637 अंक चढ़ा, निफ्टी 9383 के पार बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का शेयर बाजार पर असर दिखा। सेंसेक्स 637.49 अंक या 2.03% बढ़कर 32008.61 पर और निफ्टी 187.00 अंक या 2.03% की बढ़त के साथ 9383.55 पर बंद हुआ। लगभग 1633 शेयरों में तेजी, 723 शेयरों में गिरावट आई है और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और ज़ी एंट में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि नेस्ले, सन फार्मा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचयूएल और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर अन्य सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक निफ्टी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा और ऑटो, मेटल, इंफ्रा, एनर्जी और आईटी भी तेजी के साथ बंद हुए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा था कि, इस आर्थिक पैकेज से देश के विकास को बल मिलेगा और यह पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति प्रदान करेगा।

मंगलवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 190.10 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 31371.12 पर और निफ्टी 42.65 अंक या 0.46% नीचे गिरकर 9,196.55 पर बंद हुआ था। 

Created On :   13 May 2020 4:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story