Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 382 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23780 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (7 सितंबर 2026, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 382.62 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,132.81 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 118.55 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,779.15 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंंत में करीब 1931 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2353 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इन्फोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टेक महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल और एचडीएफसी लाइफ के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल, एलएंडटी, कोल इंडिया और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 94.49 प्रति डॉलर बंद हुआ। इससे पहले सुबह इसमें 10 पैसे की बढ़त देखने को मिली थी और यह रुपया 94.39 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार को रुपया 94.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 113 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,410 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 42 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,861 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (4 सितंबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 362.57 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,515.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.25 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,897.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 Sept 2026 3:41 PM IST







