Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 373 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23920 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 373 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23920 के नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 373.93 अंक की गिरकर 76,570.35 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.35 अंक नीचे 23,914.45 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (2 सितंबर 2026, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 373.93 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,570.35 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 141.35 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,914.45 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में निफ्टी में आयशर मोटर्स, विप्रो, बजाज ऑटो, एशिया पेंट्स और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अदानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इन्फोसिस और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन और रिलायंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें बुधवार को इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 94.97 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.89 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सुबह रुपया 95.01 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 472.96 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,471.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 197.80 अंक यानि कि 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 के स्तर पर खुला ​था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (1 सितंबर 2026, मंगलवार) शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 12.99 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 76,944.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,055.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   2 Sept 2026 3:40 PM IST

Tags

Next Story