Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 213 अंकों की तेजी, निफ्टी 24130 के पार

सेंसेक्स में 213 अंकों की तेजी, निफ्टी 24130 के पार
आज सेंसेक्स 213.27 अंक बढ़कर 77,146.86 पर खुला। वहीं निफ्टी 39.35 अंक बढ़कर 24,130.20 पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (28 अगस्त 2026, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 213.27 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 77,146.86 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.35 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,130.20 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1419 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 723 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 319.83 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत बढ़कर 77,253.42 पर और निफ्टी 11.55 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,102.40 पर कारोबार करता नजर आया।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (27 अगस्त 2026, गुरुवार) शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 539.35 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत गिरकर 76,933.59 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 116.90 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत गिरकर 24,090.85 पर बंद हुआ था।

Created On :   28 Aug 2026 12:28 PM IST

Tags

Next Story