Share Market Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 171 अंक फिसला, निफ्टी 24220 के नीचे

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 171 अंक फिसला, निफ्टी 24220 के नीचे
आज सेंसेक्स 171.72 अंक गिरकर 77,369.11 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.95 अंक की गिरावट के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (24 अगस्त 2026, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 171.72 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,369.11 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.95 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,219.05 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1970 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2278 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 199 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अदानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.64 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 95.64 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 226 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,765 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 52 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,305 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते सत्र (21 अगस्त 2026, शुक्रवार) में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 3.11 अंक बढ़कर 77,540.83 के स्तर पर बंद हुआ ​था। वहीं निफ्टी 20.15 अंक बढ़कर 24,252.00 के स्तर पर बंद हुआ ​था।

Created On :   24 Aug 2026 3:40 PM IST

Tags

Next Story