Share Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 373 अंकों की तेजी, निफ्टी 24630 के पार

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 373 अंकों की तेजी, निफ्टी 24630 के पार
आज सेंसेक्स 373.76 अंक ऊपर 78,954.76 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 11.35 अंक ऊपर 24,636.00 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (6 अगस्त 2026, गुरुवार) उतार-चढ़ाव भरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 373.76 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत ऊपर 78,954.76 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.35 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत ऊपर 24,636.00 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2023 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2058 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 200 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एटरनल और टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉर्प, टाटा स्टील, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज ऑटो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें रिलायंस, एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें पावरग्रिड, टीसीएस, इंडिगो, एमएंडएम, मारुति, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले गुरुवार को इसमें 9 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.13 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 95.34 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 163.51 अंक यानि कि 0.21 प्रतिशत ऊपर 78,744.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.05 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत ऊपर 24,629.70 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (5 अगस्त 2026, बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 152.05 अंक बढ़कर 78,581.00 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9.75 अंक बढ़कर 24,624.65 पर बंद हुआ था।

Created On :   6 Aug 2026 3:54 PM IST

Tags

Next Story