Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर के नीचे आई, जानिए पेट्रोल- डीजल रेट पर कितना हुआ असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार तेजी के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। फिलहाल यह 80 डॉलर के नीचे आ गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (6 अगस्त 2026, गुरुवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज आज बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में भी पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि, पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, मिला पैनोरमिक सनरूफ और 540° कैमरे जैसे कई शानदार फीचर्स
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Ranger Rover SV Ultra भारत में हुई लॉन्च, इस सबसे एडवांस और एक्सक्लूसिव एसयूवी की कीमत 3.80 करोड़ रुपए है
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते सत्र के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (6 अगस्त 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 80.08 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   6 Aug 2026 11:13 AM IST












