Anil Agarwal's Son Passes Away: वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे अग्निवेश का हुआ निधन

डिजिटल डेस्क, पटना। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बेटे अग्निवेश का केवल 49 साल की आयु में निधन हो गया है। खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कार्डियक अरेस्ट आने के चलते उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े -भारत के समृद्ध सोने और हीरे के भंडार देश के विकास को दे सकते हैं बढ़ावा वेदांता ग्रुप के फाउंडर
निभाएंगे बेटे का वादे
वेदांता ग्रुप के मालिक ने सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट में लिखा कि यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे से किए वादे को निभाते हुए अपनी कमाई का 75 फीसदी हिस्सा समाज को लौटाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि उनके बेटे अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई की और एक सफल पेशेवर करियर बनाया। फुजैराह गोल्ड की स्थापना में अग्निवेश का अहम रोल रहा और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी रहे।
उन्होंने लिखा, 'मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह केवल 49 साल का था - स्वस्थ जीवन से भरा हुआ और सपनों से लबालब। अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हुए हादसे के बाद वह न्यूयार्क के माउंट साइनाई अस्पताल में इलाज करा रहा था और अच्छी तरह ठीक हो रहा था। हमें लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।'
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के कारण ब्रिटेन-भारत के बीच विश्वास बढ़ा, एफटीए से दोनों देशों को होगा फायदा अनिल अग्रवाल
उन्होंने आगे लिखा, 'किसी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को अलविदा कहना सबसे असहनीय पीड़ा होती है। बेटे का अपने पिता से पहले जाना प्रकृति के खिलाफ है। यह नुकसान हमें इस कदर तोड़ गया है, जिसे समझने की कोशिश हम अब भी कर रहे हैं।'
Created On :   8 Jan 2026 12:18 AM IST












