Dhirendra Shastri: भारत कभी बांग्लादेश नहीं... AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। जिसमें नेहा ने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्क ने भारत के Gen-Z को रास्ता दिखाया है।
नेहा के बयान पर बोलते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''हम राजनीतिक लोगों पर या ऐसे लोगों पर कभी टिप्पणियां नहीं करते, लेकिन एक भारतीय नागरिक होने के नाते हम इतना कह सकते हैं कि बांग्लादेश कभी भारत नहीं हो सकता और भारत कभी बांग्लादेश नहीं हो सकता है। बाकी सबकी अपनी अपनी राय है।''
Gen-Z के द्वारा बयानबाजियां की जा रही हैं इसे आप किस तरह देखते हैं इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा ''समाज में सब प्रकार के लोग होते हैं, छोटा, बड़ा, मध्यम, उच्च कोटि की बुद्धि वाले, मध्यम कोटि की बुद्धि वाले, निम्न कोटि की बुद्धि वाले जो कई बार ऐसी परिस्थितियां होती हैं कि अपनी मर्यादा को कुछ लोग पार कर जाते हैं। फ्रस्ट्रेशन के कारण भी और परिस्थिति के कारण भी वो गाइड किसकी ले रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण है।''
उन्होंने आगे कहा, ''यात्रा में जागृति हो सकती है। अपनी बात रखें, हम भी अपनी बात रखते हैं और जगाते हैं लेकिन किसी से विद्रोह नहीं है, ना ही सरकार से ना ही सरकार के लोगों से और ना किसी व्यक्ति विशेष से, बात है पूरी कम्युनिटी की, हम लोगों को बदलेंगे, समाज बदलेगा तो अपने आप सब बदल जाएगा।''
Created On :   16 Oct 2026 7:59 PM IST












