Khan Sir Coaching Fire: खान सर के ग्लोबल स्टडीज सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

खान सर के ग्लोबल स्टडीज सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
बिहार का सबसे चर्चित मामला खान के कोचिंग सेंटर के बाहर चली गोलियों का है। इस बीच इस सेंटर से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार का सबसे चर्चित मामला खान के कोचिंग सेंटर के बाहर चली गोलियों का है। इस बीच इस सेंटर से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक खान सर के ग्लोबल स्टडीज के नाम से कोचिंग सेंटर में गुरुवार शाम को आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-ताफरी की स्थित बन गई है। इस भीषण आग हादसे में अभी तक यह नहीं पता चला कि इसकी चपेट में कितने बच्चे आ गए है। अभी तक यह भी नहीं जानकारी मिली है कि कितने विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे।

चारो-तरफ धुआं ही धुआं

खान सर के जिस कोचिंग सेंटर में आग लगी है, वह राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कोचिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सेंटर के चारो-तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इस घटना को लेकर कायस लगाए जा रहे हैं कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। हालांकि, इस घटना का सही पता जांच के बाद की लग पाएगा।

ये पूरा मामला कदमकुआं थाना इलाके का बताया जा रहा है। किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में ये कोचिंग सेंटर है। पिछले कई दिनों से यह कोचिंग सेंटर सुर्खियों में रहा है। हालांकि, इस घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में बड़ी संख्या में स्टूडेंट मौजूद थे। बिजली पैनल खान ग्लोबल स्टडीज के बहुत नजदीक था। धुएं का गुबार देखकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। कोचिंग प्रबंधन ने तुरंत क्लास में उपस्थित सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Created On :   25 Jun 2026 11:22 PM IST

Tags

Next Story