बीजेपी का स्थापना दिवस : मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं से बात, शाह की मुंबई में रैली

BJP 38th Foundation Day PM Narendra Modi and Amit Shah to interact with party workers
बीजेपी का स्थापना दिवस : मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं से बात, शाह की मुंबई में रैली
बीजेपी का स्थापना दिवस : मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं से बात, शाह की मुंबई में रैली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शुक्रवार को 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर बीजेपी ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को जहां "नमो एप" के जरिए 5 लोकसभा क्षेत्रों से बात करेंगे। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में  लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह इस दौरान शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात कर सकते हैं।

 

 

 



5 लोकसभा क्षेत्रों में "नमो मंत्र"

बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 5 लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए सीधे बात करेंगे। पीएम मोदी जिन 5 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, उनमें नई दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और बिहार की सारण लोकसभा सीट शामिल है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी सांसद हैं। वहीं नॉर्थ मुंबई से प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन और हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर हैं, जबिक बिहार की सारण सीट से राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। बता दें कि ये पांचों लोकसभा सीट अभी बीजेपी के खाते में है।

 

 



मुंबई में शाह की बड़ी रैली

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को मुंबई में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। शाह की इस रैली को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। शाह की इस रैली में करीब 3 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि शाह की रैली को भव्य बनाने के लिए 28 ट्रेनों और 5000 बसों से कार्यकर्ता देश के कई हिस्सों से मुंबई पहुंच रहे हैं।

देश के 29 में से 20 राज्य हुए भगवा, मोदी के आने के बाद इतनी बढ़ी BJP

कब हुई थी पार्टी की स्थापना?

 

यूं तो भारतीय जन संघ की स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। शुरुआत में जन संघ को कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन इमरजेंसी के दौरान 1977 में जन संघ ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन किया और जनता पार्टी का जन्म हुआ। 1977-1979 तक देश में जनता पार्टी की सरकार रही। सरकार गिरने के बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी के पहले अध्यक्ष बने। बीजेपी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद लड़ा, लेकिन उसे सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत मिली। इसके बाद अगले यानी 1989 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की।

इसके बाद पार्टी ने हिंदू वोट बैंक को इकट्ठा करने की कोशिश की और उस वक्त के पार्टी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली। इसका फायदा ये हुआ कि 1991 के चुनावों में बीजेपी ने 119 सीटें जीती और 1996 के चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 1999 के चुनावों में अटल बिहारी वाजपेयी ने 23 पार्टियों का गठबंधन बनाया और इसे नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) का नाम दिया। इन चुनावों में एनडीए को बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार बनाई। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में 282 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई।

Created On :   6 April 2018 3:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story