- देश में कुल 1,80,05,503 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
- स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा की सीमा 50 फीसदी का उल्लंघन न हो : सुप्रीम कोर्ट
- भाजपा ने असम के पहले 2 चरणों के चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किए
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
देशभर में शनिवार को मनाई जाएगी ईद, जामा मस्जिद के शाही इमाम का ऐलान
हाईलाइट
- भारत में 16 जून (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी।
- गुरुवार को पूरे भारत में कही भी चांद नहीं देखा जा सका जिसके बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इसका ऐलान किया।
- इंडोनेशिया ने अपने यहां ईद का पवित्र त्यौहार शुक्रवार को मनाने का ऐलान किया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में 16 जून (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी। गुरुवार को पूरे भारत में कहीं भी चांद नहीं देखा जा सका, इसके बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इसका ऐलान किया। इस बार के रमजान का आज शुक्रवार को आखिरी रोजा होगा। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है।
Shahi Imam of Jama Masjid announced that Eid will be celebrated on June 16 (Saturday), as there was no sight of moon anywhere across the country today.
— ANI (@ANI) June 14, 2018
इंडोनेशिया में आज मनेगी ईद
अलग-अलग देशों मे भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ईद का त्यौहार मनाया जाता है। जहां चांद दिखता है, उसके अगले दिन वहां ईद होती है। इस बार इंडोनेशिया ने अपने यहां ईद का पवित्र त्यौहार आज शुक्रवार को मनाने का ऐलान किया है। गल्फ न्यूज के अनुसार, जकार्ता ने गुरुवार शाम चांद दिखने की पुष्टि की है।
UAE में भी दिखा चांद
संयुक्त अरब अमीरात में भी आज शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। अल ऐन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को UAE के जबील हफीट में देखा गया। हालांकि दुबई में ईद के लिए गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी थी। बता दें कि सऊदी अरब में पिछले साल 25 जून को ईद-उल फितर मनाई गई थी, जबकि भारत में इसके एक दिन बाद, 26 जून को ईद मनाई गई थी।
تحسن في رؤية هلال شهر شوال من قبل فريق الرصد من على قمة جبل حفيت في مدينة العين. الصورة يوم الخميس 14 يونيو 2018م الساعة 05:15 عصرا بتوقيت الإمارات. pic.twitter.com/pLmAPtjUeo
— مركز الفلك الدولي (@AstronomyCenter) June 14, 2018
वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में शनिवार 16 जून को ईद मनाई जाएगी। वहां भी चांद नहीं देखा गया। सिंगापुर और मलेशिया में ईद का चांद दिख गया है और वहां आज शुक्रवार को ही ईद मनाई जा रही है। क़तर और अबू धाबी में ईद का चांद देखा गया पर कोई ऑफिसियल स्टेटेमेंट अभी आना बाकी है। वहीं टर्की में भी आज शुक्रवार को ही ईद मनाई जा रही है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।