बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव: इन दिग्गज नेताओं के हाथ में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की कमान, जानिए कौन

- बीजेपी की राज्यों में प्रदेश नए अध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से इन नेताओं ने भरा फार्म
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्षों के लिए चुनाव कराने जा रही है। इसके लिए भारत के चार राज्यों में प्रदेश नए अध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए बीजेपी ने नामांकन प्रक्रिया शुरू की। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को शामिल किया है। बता दें कि मौजूदा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का कार्यकाल खत्म हो गया है। पार्टी सबसे पहले 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। जिसके बाद बीजेपी प्रमुख पद के लिए चुनाव होंगे।
उत्तराखंड में इनको मिल सकता है प्रदेश पद?
उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस पद पर फिर से बीजेपी महेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। दरअसल, उत्तराखंड से केवल महेंद्र ने बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। महेंद्र ने 30 जुलाई 2022 से प्रदेश भार संभाले हुए है। वह 2007 से 2022 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक भी रहे थे।
हिमाचल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष?
हिमाचल प्रदेश मौजूदा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल हैं। उन्होंने दोबारा से नए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। अभी तक उनके सामने किसी भी भाजपा नेता ने नामांकन नहीं भरा है। कयास लगाए जा रहे है कि नए प्रदेश अध्यक्ष भी बिंदल होंगे। उन्होंने सोमवार यानी आज शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज को नामांकन पत्र सौंपा। दिलचस्प बाद यह है कि वह तीन बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और अब चौथी बार भी नामांकन फार्म भर दिया है।
तेलंगाना में बीजेपी के कौन होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष?
तेलंगाना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए रामचंद्र राव ने नामांकन दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भाजपा हाईकमान ने फैसला लिया था। आपको बता दें कि अगले दो तीन महीनों में राज्य के निकाय चुनाव होने वाले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद वह आगामी चुनाव की कमान संभाल लेंगे।
आंध्र प्रदेश के नए स्टेट चीफ?
खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी हाईकमान ने पीवीएन माधव का नाम पर मुहर लगाई है। क्योंकि वह बीजेपी के सक्रिय लीडर है और उनको 2017 से 29 मार्च 2025 तक आंध्र प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) बनाया गया था। इसके अलावा पार्टी ने उनको कई अहम पदों पर नियुक्त किया था और सक्रिय रूप से काम किया।
Created On :   30 Jun 2025 5:02 PM IST