गंभीर ने केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती, कहा...तय करो जगह और वक्त

Gautam Gambhir challenged to kejriwal for open debate in Delhi
गंभीर ने केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती, कहा...तय करो जगह और वक्त
गंभीर ने केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती, कहा...तय करो जगह और वक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी है। गंभीर ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा का दामन थामा है, वो पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव से मैदान में उतरे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि बहस की तारीख और जगह केजरीवाल ही तय कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी ने गंभीर के खिलाफ ऑक्सफोर्ड विवि से पढ़ीं अतिशी को मैदान में उतारा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अतिशी ने गंभीर को खुली बहस की चुनौती दी थी, उन्होंने कहा था कि गौतम गंभीर को बहस में बताना चाहिए कि इस संसदीय क्षेत्र के लिए उनके पास क्या विजन है?

अतिशी की चुनौती पर गंभीर ने कहा कि वो सोचती हैं कि मैं बहस से डर गया हूं, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं वहीं हूं, जो पाकिस्तान से कभी नहीं डरा, इसलिए बहस से डरने का सवाल नहीं उठता। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बहस की चुनौती देते हुए गंभीर ने कहा केजरीवाल ने जितना समय राजनीति में बिताया है, उसका आधा मुझे दे दें, इसके बाद वो बहस के लिए जगह और समय तय कर लें। बता दें कि केजरीवाल ने 4.5 साल राजनीति में बिताए हैं, इसलिए गंभीर के मुताबिक बहस के लिए उन्हें 2 साल का समय दिया जनाना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

Created On :   8 May 2019 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story