महासमुंद : दो व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटीव
By - Bhaskar Hindi |17 July 2020 6:25 AM GMT
महासमुंद : दो व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटीव
डिजिटल डेस्क, महासमुंद। 17 जुलाई 2020 महासमुंद जिले में दो व्यक्तियों की कोरोना पाॅजिटीव जाॅच रिपोर्ट आई हैं। इनमें एक कोराना संक्रमित व्यक्ति कुम्हार पारा संकरा ब्लाॅक पिथौरा और दूसरा वार्ड ममक 17 ग्राम नांदगाॅव विकासखण्ड महासमुंद का हैं। इन दोनों का इस महीने 12 एवं 13 तारीख को रैंडम सैंपल लिया गया था। जिसे जाॅच हेतु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजा गया था। संबंधित संस्थान द्वारा जांच के बाद मामले की कोरोना पाॅजिटीव रिपोर्ट की कल देर रात सूचना जिला प्रशासन को दी है। प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि की गई हैं। ये दोनों व्यक्ति स्थानीय निवासी हैं, जिन्हें उचित ईलाज हेतु राजधानी रायपुर के अस्पताल भेजा गया हैं। क्रमांक/91/556/पाराशर
Created On :   17 July 2020 10:35 AM GMT
Next Story