मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त, कई ट्रेने रद्द, स्कूल बंद

मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त, कई ट्रेने रद्द, स्कूल बंद
हाईलाइट
  • आने वाले दो दिन भी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं: मौसम विभाग
  • भारी बारिश की वजह से 13 ट्रे्नों को रद्द किया
  • मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त

डिजिटल डेस्क। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अब अस्तव्यस्त होने लगा है। लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़कों पर जलभराव से बुरा हाल है तो कुछ इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इस बीच पालघर में रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में गुरुवार रात से जारी बारिश रविवार को दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दो दिन भी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

 

 

 

वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक मुंबई डिविजन के पालघर इलाके में रविवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का या तो समय बदला गया है या उन्हें आंशिक रूप से रद्द किया गया है। वेस्टर्न रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वेस्टर्न रेलवे के PRO का कहना है कि, भारी बारिश की वजह से 13 ट्रे्नों को रद्द किया गया है।

 

 

 

ये ट्रेनें हुई रद्द 

12935- बांद्रा टर्मिनस से सूरत
69139- बोरीवली से सूरत
61002/ 61001- वसई रोड-भोइसर-वसई रोड
09070- वलसाड-वापी
09069- वापी-सूरत
69174- धानू रोड-बोरीवली
93002- धानू रोड-बोरीवली

इसके साथ ही 12922 सूरत-मुंबई सेंट्रल ट्रेन को नवसारी, 19004 भुसावल-बांद्रा टर्मिनस को भोइसर, 59038 सूरत-विरार को बिलिमोरिया और 59024 वलसाड-मुंबई सेंट्रल ट्रेन को उदवडा में ही रोककर यात्रा समाप्त कर दी गई है। वहीं, 12009 मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी के प्रस्थान का समय सुबह 6.30 बजे से एक घंटे आगे बढ़ाकर 7.30 किया गया है। पालघर रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के बाद वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क नंबर जारी किए हैं। 

हेल्प डेस्क नंबर

मुंबई सेंट्र्ल रेलवे स्टेशन- 02267645526/02223087299 
बांद्रा टर्मिनस- 02267647594/02226435756 
दादर- 02267640704 
अंधेरी- 02267630053 
बोरीवली- 02267634146 
भोइसर- 02267638062 
विरार- 02267639014 
नवसारी- 02267641731/02637250289 
वापी- 02267649438/02602462341 
वलसाड- 02267649453/026332241904 
सूरत- 02267641178/02612401792 

 

Created On :   1 July 2019 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story