पुण्यतिथि पर राहुल ने इस सीख के लिए कहा पिता राजीव गांधी का शुक्रिया

पुण्यतिथि पर राहुल ने इस सीख के लिए कहा पिता राजीव गांधी का शुक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 27वीं पुण्यतिथि है। उनकी पत्नी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने आज समाधि स्थल "वीर भूमि" जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

जब सोनिया गांधी की चीख से गूंज उठा था दस जनपथ; राजीव की पुण्यतिथि पर विशेष

 

 

 

 

सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा समेत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी वीर भूमि पहुंचे।

 

 

इनके साथ ही सुशील कुमार शिंदे और लोकसभा में नेता कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

राहुल गांधी ने किया भावुक ट्वीट

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर ट्वीट कर उनके आदर्शों को याद किया। राहुल ने ट्वीट में लिखा, "मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि नफरत उन लोगों के लिए जेल है जो इसे लेकर चलते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सभी लोगों से प्यार और सम्मान करना सिखाया। एक बेटे का अपने पिता के लिए सबसे मूल्यवान उपहार। राजीव गांधी, हम सब आपसे प्यार करते हैं और आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।"

 

 

पुण्यतिथि विशेषः ऐसे रची गई थी राजीव गांधी की हत्या की साजिश

 

बता दें कि लिट्टे उग्रवादियों ने 1991 में 21 मई को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों के संगठन लिट्टे ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया था। स्वर्गीय राजीव गांधी श्रीपेरम्बदूर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे, तभी उनके पास एक महिला फूलों का हार लेकर आई और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।  

Created On :   21 May 2018 3:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story