- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Snow falls in Uttarakhand, cold will increase in the plains
दैनिक भास्कर हिंदी: उत्तराखंड में गिरी बर्फ, मैदानी इलाकों में बढ़ाएगी ठंड

हाईलाइट
- उत्तराखंड में गिरी बर्फ, मैदानी इलाकों में बढ़ाएगी ठंड
देहरादून, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इस ठंड का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी होगा।
यहां के नारायण आश्रम मार्ग पर छलमाछिलासों से आगे बर्फबारी के कारण यातयात बाधित है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर उच्च हिमालयी गांव बर्फ से ढके हुए हैं।
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात जारी है। इसके अलावा मसूरी के आसपास धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ियां भी बर्फ से लदी हैं।
बर्फबारी जोशीमठ-बदरीनाथ-माणा, चमोली-मंडल-ऊखीमठ, घाट-रामणी और कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी तपोवन से आगे भारी मात्रा में बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में भारी गिरावट होने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी के अलर्ट के चलते अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। सीओ मसूरी को मसूरी में कैंप करने को कहा गया है, ताकि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
मसूरी में दबाव बढ़ने की स्थिति में दून से ही यातायात मार्ग बदले जाने की तैयारी है। चमोली जिले में एक बार फिर सुदूरवर्ती गांव बर्फ के आगोश में आने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले में लगभग 80 गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। पैदल रास्ते, पानी के स्रोत भी जम गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही और पीने के पानी की दिक्कत हो रही है।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम बर्फबारी हो सकती है। 1800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तर भारत पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमपात का असर अधिकांश स्थानों में देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होनी की संभावना बन रही है। बारिश से दिल्ली में प्रदूषण जरूर कम होगा।
शीतलहर को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को भी पत्र जारी कर शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इन आदेशों के बावजूद किसी भी स्कूल प्रबंधन ने कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 8 से 9 जनवरी तक 2000 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर जाने के मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। बर्फबारी के कारण सड़कों में फिसलन हो सकती है। इस कारण पर्यटकों को भी सर्तक रहने की सलाह दी गई है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: जेएनयू हिंसा: दीपिका पादुकोण भी हुईं प्रदर्शन में शामिल, आइशी घोष से की मुलाकात
दैनिक भास्कर हिंदी: जेएनयू छात्रसंघ का आरोप, कुलपति कर रहे पक्षपात
दैनिक भास्कर हिंदी: जेएनयू गुंडागर्दी का अड्डा, कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो : अठावले
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : दबंगों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या की
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने शुरू किया आमरण अनशन