Uttar Pradesh Protest: नोएडा की सड़कों पर कंपनी के हजारों कर्मचारियों का उपद्रव, आगजनी-पथराव से गरमाया माहौल, भारी सुरक्षाबल तैनात

नोएडा की सड़कों पर कंपनी के हजारों कर्मचारियों का उपद्रव, आगजनी-पथराव से गरमाया माहौल, भारी सुरक्षाबल तैनात
नोएडा में एक कंपनी के हजारों कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान आगजनी और पथराव जैसी घटनाएं देखने को मिली। प्रदर्शनकारी सैलरी इंक्रीमेंट की मांगों को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि एक कंपनी के कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रोटेस्ट के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि हालात को नियंत्रण में रखा जा सके। हालांकि माहौल काफी भयावह दिख रहा है।

यह भी पढ़े -जनता का अपमान, गुजरातियों का अपमान बन चुकी है कांग्रेस की पहचान, कन्हैया कुमार के बयान पर बीजेपी नेता पूनावाला का पलटवार

पुलिस पर पथराव

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जुटी पुलिस की कर्मचारियों से झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया है। बस इतना ही नहीं बल्कि संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

सैलरी इंक्रीमेंट की मांग और हंगामा

जानकारी के मुताबिक, मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने नोएडा फेज 2 में सैलर इंक्रीमेंट को लेकर जोरदार बवाल किया। सोमवार को हजारों की संख्या में कर्मचारी हाथों में बैनर लिए नजर आए। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जोरदार नारेबाजी भी की। अब देखना यह होगा कि इन कर्मचारियों की मांग पूरी होती है या नहीं?

Created On :   13 April 2026 10:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story