महिला आरक्षण: सियासत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से सरकार लाई नारीशक्ति वंदन अधिनियम, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सियासत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से सरकार लाई नारीशक्ति वंदन अधिनियम, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा, अच्छी संख्या में महिलाएं आगे आएंगी।

डिजिटल डेस्क, बीकानेर। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा महिला आरक्षण बिल जब राज्य सभा में पारित हुआ था तब उसमें कांग्रेस भी शामिल थी। अब वे नाटकबाजी कर रहे हैं तो ये ठीक बात नहीं है। अब उनको लगता है कि हमारी जमीन खिसक रही है तो वे पीछे हो रहे ।

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा महिलाओं के आरक्षण पर सभी लोग बात तो करते रहे हैं लेकिन हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। मैं प्रधानमंत्री को साधुवाद देना चाहूंगा कि वे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए नारीशक्ति वंदन लेकर आए। इससे महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा, अच्छी संख्या में महिलाएं आगे आएंगी।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद कमलजीत सहरावत ने महिला आरक्षण मामले पर कहा प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हितों और अधिकारों को लेकर लगातार चिंता कर रहे हैं और महिला आरक्षण के लिए 16-17-18 अप्रैल को जो सदन बुलाया गया है, उसमें विपक्ष को अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

Created On :   11 April 2026 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story