विधानसभा चुनाव 2026: PM की पश्चिम बंगाल में आज तीन चुनावी रैलियां, कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने ममता और TMC पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियां है, पीएम मोदी पूर्व बर्धमान विधानसभा सीट के कटवा में पहुंचे। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी की गारंटी TMC के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है। ये गारंटी पूरी कैसे होगी ये भाजपा के घोषणा पत्र में है। बीजेपी भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर एक व्हाइट पेपर जारी करेगी ताकी TMC के हर गुडे, हर भ्रष्ट विधायक-मंत्री का कानूनी रूप से पूरा हिसाब किया जा सके। इसमें निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "केरलम, असम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं कि किसी भी हिंसक घटना के बिना इन तीन राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। हमने कुछ महीने पहले बिहार में देखा है, हरियाणा में देखा है, महाराष्ट्र में देखा है कि जहां भी भारी मतदान हुआ है। जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है वहां भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। बंगाल में भी भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कहा राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा का संकल्प है, बंगाल में UCC लागू कर तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल चुनाव पीएम मोदी की रैली को लेकर पूर्वी बर्धमान की जनता में दिखा उत्साह, महिलाओं ने जाहिर की खुशी
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज शनिवार को पश्चिम बंगाल में पूर्व बर्धमान के कटवा, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियां को संबोधित करेंगे। मार्च महीने में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की यह तीसरी यात्रा है, जो पश्चिम बंगाल के प्रति बीजेपी नेतृत्व के महत्व को रेखांकित करती है, जो पार्टी के प्रमुख चुनावी क्षेत्रों में से एक है।
Created On :   11 April 2026 2:37 PM IST












