National Agriculture Festival: राष्ट्रीय कृषि महोत्सव के लिए रायसेन में तीन दिवसीय दौरे पर आए राजनाथ सिंह, सीएम मोहन यादव भी होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक मंच पर ही नजर आने वाले हैं। 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में होने जा रहे राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में शामिल होने वाले हैं। महोत्सव का उद्घाटन राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करने वाले हैं। वहीं, नितिन गडकरी 13 अप्रैल को इस कार्यक्रम का समापन करेंगे। इस पूरे आयोजन की जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने कहा है कि महोत्सव को हमने कर्मकांड नहीं बल्कि गंभीर प्रयास की तरह आयोजित किया है।
Created On :   11 April 2026 1:10 PM IST
Next Story












