मौसम अपडेट: कहीं खिली है तेज धूप, तो कहीं पर बारिश से लोग परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

कहीं खिली है तेज धूप, तो कहीं पर बारिश से लोग परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देश के अलग-अलग हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज बारिश हो रही है तो कहीं पर धूप खिली हुई है। मैदानी इलाकों पर बारिश है तो पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के आसार हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। बीते कुछ दिनों से कई इलाकों में भारी बारिश और ठंडी हवाओं का दौर था, लेकिन अब फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। एक तरफ उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत में बारिश के साथ तूफान का असर दिख सकता है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों के तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में आज के मौसम के बारे में जानते हैं।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बीते कुछ दिनों से कई इलाकों में बारिश और ठंडी हवाएं देखने को मिल रही हैं। यहां के कई जिलों में मौसम साफ देखने को मिल सकता है। जिसमें नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसी कई जगहें शामिल हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का कोई भी आसार नहीं है। दिन के वक्त तेज धूप खिली रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यूपी में गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। जिसके चलते अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आने वाले चार-पांच दिनों में हीटवेव जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में गर्मी होने लगी है, तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में सुहावना मौसम देखने को मिल सकता है। साथ ही यहां पर आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही कई जगहों पर बूंदा-बांदी की भी संभावना है।

किन जगहों का बढ़ेगा तापमान?

बारिश के बीच एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है, साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में 16 अप्रैल तक तापमान 6-8 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत के तापमान में भी बढ़त देखी जाएगी। साथ ही कई अन्य राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Created On :   11 April 2026 12:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story