Vrindavan Yamuna River Accident: वृंदावन में हुआ दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 6 की मौत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। धार्मिक नगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां यमुना नदी में केशी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में 25 से 30 लोग सवार थे। 22 का रेस्क्यू कर लिया गया है। एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि नाव में बैठे सभी श्रद्धालु पंजाब के मुक्तसर से वृंदावन घूमने आए थे। वह दोपहर करीब ढाई बजे केशीघाट से नाव में सवार होकर यमुना नदी में घूमने निकले थे। कुछ ही दूरी पर जाकर नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव में बैठे सभी लोग नदी में गिर गए और फिर डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रसाशन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि नाव में डूबने की वजह उसका एक पीपे से टकराना है। केसी घाट के पास पहले एक पीपों से एक पुल बनाया गया था, जिस जलस्तर बढ़ने के बाद खोल दिया गया था। पुल खोले जाने के बाद उसके पीपे यहां-वहां तैर रहे थे, इन्हीं में से एक से नाव टकरा गई और असंतुलित होकर पलट गई।
यह भी पढ़े -तेज रफ्तार कार ने छीनी दो जिंदगियां, बेलतरोड़ी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत
सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
Created On :   10 April 2026 5:38 PM IST












