महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी ने कहा राष्ट्र के विकास में मातृ शक्ति, नारी शक्ति की पूरी ताकत को शामिल करना होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा भारत ने यह संकल्प लिया है कि 2047 तक, जब हम अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेंगे, तब तक हमें विकसित भार का लक्ष्य हासिल कर लेना है। लेकिन पिछले ढाई दशकों से सरकार के मुखिया के तौर पर अपने अनुभव से मैं यह कह सकता हूं कि अगर हम विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, तो हमें राष्ट्र के विकास में अपनी मातृ शक्ति, अपनी नारी शक्ति की पूरी ताकत को शामिल करना होगा, हर कोई चाहता है कि 2029 के लोकसभा चुनावों में, हमारे देश की नारी शक्ति को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में जन प्रतिनिधियों के तौर पर 33% प्रतिनिधित्व मिले।
पीएम मोदी ने कहा पिछले कुछ दिनों में, हमने सभी राजनीतिक दलों से बातचीत की है। ज्यादातर दलों ने अपना समर्थन दिखाया है। एक बहुत ही सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है। इन मुद्दों पर, मैंने आज अखबारों में एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने अपने विचार साझा किए हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस लेख को पढ़ें और दूसरों को भी इसे पढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, सभी राजनीतिक दलों को भी प्रेरित और प्रोत्साहित करें, ताकि 16, 17 और 18 (अप्रैल) को, जब हम संसद में मिलें, तो हम इसे पारित करें और मिलकर इसका जश्न मनाएं।
महिला आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा 16,17 और 18 तारीख को मोदी सरकार के माध्यम से लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उसमें महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होने की संभावना है, ये कानून 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अमल होगा। उस समय होने वाले विधानसभा चुनावों में भी ये कानून लागू होगा। महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने की जिम्मेदारी मोदी सरकार ने ली है और महिलाओं को इससे न्याय मिलेगा, ऐसा हमारा विश्वास है।
Created On :   9 April 2026 10:57 AM IST












