पंजाब पॉलिटिक्स: नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा को लेकर दी प्रतिक्रिया, AAP के एक्शन पर भी की चर्चा

नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा को लेकर दी प्रतिक्रिया, AAP के एक्शन पर भी की चर्चा
कांग्रेस की पूर्व सांसद और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी की घोषणा की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व सांसद और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी की घोषणा की। इस पार्टी का नाम उन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी। इस दौरान मीडिया ने उनसे आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बारे में चर्चा की। बता दें, हाल ही में आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद राघव चड्ढा ने पलटवार किया तो आप के नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा को लेकर की चर्चा

राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, "मुझे लगता है कि राघव चड्ढा अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्हें जो करना हैं करें, मुझे नहीं पता। उन्होंने मुद्दे बहुत अच्छे उठाए। चाहें मोदी हों, राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी हों, जो अच्छा काम करेंगे, मैं सराहना करूंगी।"

राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, "मुझे लगता है कि राघव चड्ढा अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्हें जो करना हैं करें, मुझे नहीं पता। उन्होंने मुद्दे बहुत अच्छे उठाए। चाहें मोदी हों, राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी हों, जो अच्छा काम करेंगे, मैं सराहना करूंगी।"

राहुल गांधी को प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बात

नवजोत कौर सिद्धू ने आगे कहा, "मैं राहुल गांधी को आज भी भाई और प्रियंका गांधी को बहन मानती हूं। मुझे उनसे बहुत प्यार है। मोदी जी के लिए इज्जत है। मेरी इज्जत सबके लिए है। सुखबीर सिंह बादल के लिए है, भगवंत मान के लिए है, सिर्फ अच्छे काम के लिए है। जो गलत है वो गलत है। मेरे में भी गलती होगी। मैं लोगों का अच्छा पक्ष देखती हूं। मैं उनको (राहुल गांधी) को बहुत कोशिश की कि आपके पंजाब में क्या हो रहा है लेकिन मुझे कोई सुनने वाला ही नहीं था। केसी वेणुगोपाल जी ने राहुल गांधी से नहीं मिलाया।"

Created On :   8 April 2026 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story