Bihar Politics: 'उन्हें कोई भी दांव-पेंच का नहीं पता' बिहार मुख्यमंत्री के पद को लेकर तेज प्रताप यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर उनका कहना है कि निशांत कुमार अभी-अभी राजनीति में आए है। उनको अभी बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई भी दांव-पेंच का नहीं पता है। उनकी अभी नई-नई शुरुआत हुई है। साथ ही कहा कि वे उम्र में हमशे बड़े है और उनकी इज्जत करता हूं। लेकिन वे राजनीति में उनका अनुभव एक दम शुन्य है। उन्होंने यह बयान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर दिया है।
सम्राट चौधरी के सवाल पर क्या कहा?
तेज प्रताप यादव का आगे कहना है, "हम भी शुरुआत में आए थे तो जीरो बटा सन्नाटा था। लेकिन लोग धीरे-धीरे सीखते हैं। ये अच्छी बात है। देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आए।" उनसे आगे पूछा गया कि बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चोधरी का नाम निकलकर आ रहा है। इस पर उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनें, मेरा उनको सपोर्ट है।"
परिवारवाद के आरोप पर दी प्रतिक्रिया
मीडिया ने उनसे पूछा कि जेडीयू आरजेडी पर परिवारवाद के आरोप लगाती आ रही है, लेकिन अब निशांत कुमार राजनीति में आ गए है। इस पर उन्होंने कहा कि वो अब आरजेडी से अलग हो गए हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी को परिवारवाद वाली नहीं बनने देंगे।
यह भी पढ़े -बिहार में जाली नोटों पर सख्ती, भारत-नेपाल सीमा के बैंकों में लगेंगी 'नोट सॉर्टिंग मशीनें'
तेजस्वी यादव के बयान में क्या बोले?
तेज प्रताप यादव ने राजधानी पटना में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को बढ़ाने का काम चल रहा है। लोग लगातार संगठन से जुड़ते जा रहे हैं। पार्टी में जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि बिहार की जनता गरीब नहीं रही है, बल्कि दिल से बहुत अमीर है। इसका साथ ही उन्होंने अपने छोटे भाई को नसीहत देते हुए कहा कि इस प्रकार के बयानों से उन्हें बचना चाहिए।
Created On :   8 April 2026 11:10 PM IST












