पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: TMC MP डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, EC पर भगाने का लगाया आरोप

TMC MP डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, EC पर भगाने का लगाया आरोप
चुनाव आयोग के खिलाफ सभी एक जैसी सोच वाली एंटी-BJP पार्टियां मिलकर शाम 4-4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा, सांसद ब्रायन ने कहा आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए। उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा दफा हो जाओ । बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई,जब हमने उनसे कहा कि आप अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहे हैं, और आप कैसे फ्री और फेयर इलेक्शन कराना चाहेंगे? और फिर उन्होंने कहा, यहां से चले जाओ। आज मैंने जो देखा वह शर्म की बात है। मैं इलेक्शन कमिश्नर को चैलेंज करता हूं कि आज जो हुआ उसका वीडियो या ऑडियो जारी करें, हमारे एक साथी ने उन्हें बधाई दी कि वह भारत के अकेले CEC हैं जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस हटवाए, और उस मुद्दे पर, आज, सभी एक जैसी सोच वाली एंटी-BJP पार्टियां मिलकर शाम 4-4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

दूसरी तरफ बीजेपी नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा बंगाल में भाजपा के पक्ष में आंधी नहीं तूफान चल रहा है। जनता ने मन बना लिया है पीएम मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए भाजपा और कमल का फूल सब ने दिल में बसा लिया है 25 साल कम्युनिस्टों ने बंगाल को लूटा और बर्बाद किया। 15 साल से बंगाल की सीएम ने वहां पर त्राहिमाम मचा दिया है, जनता ने इतना बढ़ा समर्थन 2021 के चुनाव में था उस चुनाव में माहोल था इस समय का माहौल भाजपा के पक्ष में है इसलिए मुझे है कि वहां 200 से अधिक सीट भाजपा जीतेगी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा जब बंगाल में पंचायत और नगरपालिका चुनाव होते हैं तो आप लोग क्या करते थे? नामांकन तक भरने नहीं देते, आप किसके खिलाफ क्या करेंगे? ये राह आपने ही दिखाई है। अगर चुनाव आयोग आपको समय नहीं देते तो जाके आंदोलन करिए ना। विरोध करिए, दीदी को सुप्रीम कोर्ट भेजिए, हम साथ हैं। अगर चुनाव आयोग के खिलाफ कोई आंदोलन होगा तो हम सब आपके साथ हैं।

Created On :   8 April 2026 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story