पश्चिम बंगाल चुनावः भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय विशाल रैली के साथ नामांकन करने पहुंचे

पश्चिम बंगाल चुनावः भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय विशाल रैली के साथ नामांकन करने पहुंचे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोलकाता के मानिकतला विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। रैली में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह से ही बागबाजार चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहीं से एक विशाल रैली शुरू हुई, जो धीरे-धीरे शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए जीशॉप भवन की ओर बढ़ी।

कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोलकाता के मानिकतला विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। रैली में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह से ही बागबाजार चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहीं से एक विशाल रैली शुरू हुई, जो धीरे-धीरे शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए जीशॉप भवन की ओर बढ़ी।

जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नेता शामिल हुए। 'हमें बदलाव चाहिए' और 'मानिकतला में भाजपा चाहिए' जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे लहराए। रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।

उम्मीदवार तापस रॉय स्वयं भी जुलूस में शामिल हुए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ा। तापस रॉय ने कहा, "भारी जनसमूह की यह उपस्थिति दर्शाती है कि लोग बदलाव के लिए मतदान करने को तैयार हैं। मानिकतला के लोग विकास, पारदर्शी शासन और सुरक्षा के लिए भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। इस क्षेत्र के लोगों के साथ टीएमसी के विधायक और ममता बनर्जी ने अन्याय किया है। लोगों को वोट देने नहीं दिया, इसलिए इस बार जनता जवाब देगी।"

उत्तर कोलकाता भाजपा अध्यक्ष तमाघना घोष ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उत्तर और दक्षिण कोलकाता में इस बार भाजपा के विधायक बनेंगे। इस बार चुनाव आयोग के निर्देशन में पिछली बार की तरह हिंसा नहीं होगी और शांतिपूर्वक चुनाव होंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, "इस बार कोलकाता की सातों सीटें भाजपा जीतेगी और तृणमूल का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी।"

राजनीतिक विश्लेषक नामांकन दाखिल होने से पहले शक्ति प्रदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं। यह रैली भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और क्षेत्र में बढ़ते समर्थन आधार को इंगित करती है। तापस रॉय के नामांकन के अवसर पर रैली ने चुनावी मुकाबला और भी तेज होने का संकेत दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 1:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story