सीजफायर ऐलान के बाद भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा

सीजफायर ऐलान के बाद भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा
ईरान में संघर्ष विराम के बीच भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

तेहरान, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में संघर्ष विराम के बीच भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

दूतावास ने कहा कि पिछली एडवाइजरी की निरंतरता बरकरार सखते हुए अब भी ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को देश जल्द छोड़ने की सलाह दी जाती है। नागरिक तय किए गए रूट्स का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षित तरीके से देश से बाहर निकलें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दूतावास से संपर्क किए बिना कोई भी किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा का रुख न करे।

वहीं किसी भी विपत्ति या आपातकालीन स्थिति में हों तो नागरिक दूतावास के जारी मोबाइल नंबरों या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर-+989128109115; +989128109102, +989128109109;+989932179359 हैं।

7 अप्रैल की रात भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन करीब आने के साथ ही दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी थी। इसमें अगले 48 घंटों तक कहीं आने-जाने से बचने की सलाह दी गई थी। अपील की गई कि भारतीय नागरिक बिजली, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें, घर के अंदर रहें, और हाईवे पर किसी भी मूवमेंट के लिए दूतावास से पूरी तरह से संपर्क साधें।

ईरान संघर्ष से पहले (28 फरवरी) और बाद में भी लगातार अपने लोगों को भारत सरकार की ओर से संभल कर रहने, सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया जाता रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आए सकारात्मक बदलाव को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की गई। अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी संघर्ष के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी। इसका ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया।

सीजफायर से पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story