पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, BJP के शुभेंदु अधिकारी से होगा सामना

CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, BJP के शुभेंदु अधिकारी से होगा सामना
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राज्य में सियासी दल जोश-शोर के साथ तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राज्य में सियासी दल जोश-शोर के साथ तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। यह उनका पारंपरिक क्षेत्र है। यहां से वह हर बार की तरह चुनाव लड़ती आई है। ऐसे में अब एक बार फिर से वह इसी जगह से चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन

भवानीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी ने पैदल मार्च की। इस दौरान उनके साथ टीएमसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, "मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे सिर्फ़ भवानीपुर ही नहीं, बल्कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर टीएमसी की जीत सुनिश्चित करें।" ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे सचमुच बहुत दुख है कि SIR के दौरान बंगाल की वोटर लिस्ट से इतने सारे नाम हटा दिए गए हैं।"

बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से होगी टक्कर

भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी का बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से सामना होगा। बीते सप्ताह शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। बता दें, पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक भवानीपुर सीट है। 2026 के विधानसभा चुनाव में यह सीट नेताओं की मान प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

भवानीपुर में सभी धर्मों के वोटर्स

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में बंगाली वोटर्स के अलावा मारवाड़ी, गुजराती, पंजाबी, सिख और जैन आबादी रहती है। इतना ही नहीं, यहां एक बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के वोटर्स भी रहते हैं। आंकड़ों को देखें तो, भवानीपुर में करीब 42 प्रतिशत आबादी बंगाली हिंदूओं की है। वहीं, 34 प्रतिशत आबादी गैर-बंगाली हिंदूओं की है। जबकि, 24 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स रहते हैं। भवानीपुर के करीब तीन-चौथाई वोटर्स हिंदू हैं। इस क्षेत्र को सियासी दल 'मिनी इंडिया' के रूप में पहचानते हैं।

Created On :   8 April 2026 12:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story