Assam Assembly Elections 2026: पवन खेड़ा के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ FIR दर्ज, BJP ने आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल करने के लगाए आरोप

पवन खेड़ा के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ FIR दर्ज, BJP ने आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल करने के लगाए आरोप
बीजेपी ने सबसे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। उनके बाद अब कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। इससे पहले राज्य की राजनीति एक अलग ही मोड़ में नजर आ रही है। बीजेपी ने सबसे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। उनके बाद अब कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रमुख ने 6 अप्रैल को राज्य के श्रीभूमि जिले के नीलाबाजार में एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने भड़काऊ बयान और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) की विचार धारा पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

BJP ने शिकायत में क्या कहा?

कांग्रेस मुखिया के खिलाफ असम बीजेपी इकाई के प्रवक्ता रंजीब कुमार शर्मा ने बरिष्ठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को 'जहरीला' करार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों संगठनों को जहरीले सांप की उपाधी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को समाप्त करने की अपील भी की है।

समाज में नफरत फैलाने के आरोप

असम बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि कांग्रेस प्रमुख के इन बयानों से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस प्रकार के बयानों से समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे बयानों से राज्य में हिंसा भी भड़क सकती है। रंजीब कुमार शर्मा का आगे कहना है, "खरगे शत्रुता बढ़ावा देने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।"

सूबत के तौर पर सोशल मीडिया लिंक

रंजीब कुमार शर्मा ने अपने शिकायत में सबूत के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए बयान का सोशल मीडिया लिंक दिया है। इस पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि उनके इस बयान से बीजेपी और आरएसएस सिर्फ अपमानित नहीं हुआ है, बल्कि इससे पूरे समाज में विभाजन हो सकता है। बीजेपी ने थाने के अलावा निर्वाचन आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कानून के आधार पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   7 April 2026 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story