पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: हाबड़ा से ममता बनर्जी का तीखा हमला, BJP को बताया सबसे जहरीली पार्टी, सांपों से की तुलना

हाबड़ा से ममता बनर्जी का तीखा हमला, BJP को बताया सबसे जहरीली पार्टी, सांपों से की तुलना
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हाबड़ा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हाबड़ा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी को जहरीले सांप जैसी पार्टी बताया। सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी पर भरोसा करना जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा है।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वो तो बस बंगाल पर हमला करने के सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस घटिया एसआईआर अभियान में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए हैं। यहां तक कि धर्मार्थ अध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े साधु संतों के नाम भी वोटर लिस्ट से बेहरमी से हटा दिए हैं। इन लोगों ने बंगाल के असली वोटरों को इतनी बेशर्मी से नजरंदाज किया है। इस चुनाव में जनता को भई उन्हें पूरी तरह से नकार देना चाहिए। किसी तरह की कोई रहम नहीं करना चाहिए। कोई दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए।

इस दौरान जनसभा में सीएम ममता ने कहा कि यह चुनाव बंगाल में पहचान, भाषा, अधिकारों और लोकतंत्र की मूल भावना की रक्षा करने के बारे में है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष सरकार लोगों की जरूरतों और अकांक्षाओं को पूरा करना जारी रखेगी। साथ ही कहा कि सभी को उन ताकतों के खिलाफ एकजुट रहना है, जो समाज को बांटने और अशांति फैलान की कोशिश कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें, पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। इसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल में बंगाल में आचार संहिता लागू है, यहां टीएमसी की सरकार है।

Created On :   7 April 2026 8:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story