भाजपा नेताओं का ममता बनर्जी पर तंज, कहा-'बाहरी लोगों को राज्य में लाकर चुनाव कराना चाहती थी प्रदेश सरकार'

भाजपा नेताओं का ममता बनर्जी पर तंज, कहा-बाहरी लोगों को राज्य में लाकर चुनाव कराना चाहती थी प्रदेश सरकार
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद लगभग 90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए जाने को भाजपा नेताओं ने सही बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ममता सरकार बाहरी लोगों को राज्य में लाकर चुनाव कराना चाहती थी।

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद लगभग 90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए जाने को भाजपा नेताओं ने सही बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ममता सरकार बाहरी लोगों को राज्य में लाकर चुनाव कराना चाहती थी।

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, "मृत मतदाताओं, दोहरे मतदाताओं, रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों के नाम हटा दिए गए हैं और चुनाव आयोग ने एक स्वच्छ व सटीक मतदाता सूची तैयार करने का काम किया है।"

उन्होंने कहा कि ममता सरकार बांग्लादेश से लोगों को लाकर जनता की समस्याओं को न सुनकर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दे रही थी, जिससे उनका वोट बैंक बना रहे और वह गलत तरीके से चुनाव जीत जाए। उनको नहीं पता अब इस तरह का काम नहीं होने वाला है, क्योंकि गलत लोग मतदान ही नहीं कर सकते हैं।

अर्जुन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को स्वच्छ मतदाता सूची बनाने के लिए धन्यवाद। उन्होंने गलत लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया है, इससे ममता बनर्जी परेशान हो गई है और चुनाव आयोग पर ही आरोप लगा रही हैं। इस बार स्वच्छ चुनाव होने जा रहा है और ममता सरकार सत्ता से बाहर होने जा रही है।

सूरी सीट से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है। 9 अप्रैल को बीरभूम के सूरी में पीएम मोदी की आगामी रैली से भी जनता में बदलाव देखने को मिलने वाला है। जनता को विश्वास है कि कौन सी पार्टी उनके लिए काम कर सकती है। इसीलिए लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर विश्वास है, इसीलिए वह भाजपा को मौका दे रही है। अगले महीने हमारी सरकार बनने जा रही है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "हम अर्जुन सिंह के लिए आए हैं। उन्होंने कहा था कि वे बैरकपुर की सभी सात सीटें जीतेंगे और इसीलिए हम आए हैं।" उन्होंने दावा किया कि हम यहां सरकार बनाने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि बंगाल का नेतृत्व बंगाल के हाथों में हो। यहां की जनता तय करेगी कि विपक्ष में किसे रखना है, टीएमसी को या कांग्रेस को।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 12:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story