Congress Manifesto: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस चीफ ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं...किसानों...बेरोजगारों समेत कई क्षेत्र के लिए किए वादे

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस चीफ ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं...किसानों...बेरोजगारों समेत कई क्षेत्र के लिए किए वादे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पत्र जारी करते हुए मंच पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पत्र जारी करते हुए मंच पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करने के लिए और बेरोजगारी समाप्त करने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने राज्य की महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देने, किसानों को सालाना 15 हजार रुपये की मदद, मुफ्त बिजली और बेहतर खरीद व्यवस्था बनाने का वादा किया है।

कांग्रेस प्रमुख ने बीजेपी पर कसा तंज

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच पर जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। उनका कहना है, "बीजेपी नफरत की दुकान चलाती है। समाज में नफरत फैलाती है। प्रधानमंत्री, जो भाजपा का नेतृत्व करते हैं, ध्रुवीकरण से सरकार लाना चाहते हैं। हम कड़ी टक्कर देने वाले हैं।"

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पांच वादे

  • कांग्रेस ने महिलाओं को दुर्गा सम्मान के तहत दो हजार रुपये प्रति महीना सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने का वादा किया है।
  • किसानों को कृषण सम्मान के जरिए सालाना 15,000 रुपये की वित्तीय मदद देने का वादा किया है।
  • कांग्रेस की राज्य में सरकार बनने के बाद शिक्षा आलो के तहत ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त में कराने का ऐलान किया है।
  • कांग्रेस पश्चिम बंगाल में विधान स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 10 लाख तक के सालाना स्वास्थ्य बीमा कराने का वादा किया है।
  • बंगाल में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक साल के अंदर सभी सरकारी विभागों में युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने का वादा लिया है।

बताते चले कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित होगा। इसके बाद 4 मई को एकसाथ सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Created On :   7 April 2026 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story