असम, केरलम और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार थमा: 1879 उम्मीदवारों की दांव पर साख, 9 अप्रैल को घोषित होंगे नतीजे

1879 उम्मीदवारों की दांव पर साख, 9 अप्रैल को घोषित होंगे नतीजे
असम, केरलम और पुडुचेरी में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया है। बता दें, केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 40 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होनी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम, केरलम और पुडुचेरी में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया है। बता दें, केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 40 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होनी है। इस दौरान कुल 1879 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है। इन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों ने सर से लेकर एढ़ी चोटी का जोर लगा दिया है। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

असम, केरलम, पुडुचेरी में चुनाव प्रचार थमा

असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी या कांग्रेस की वापसी होगी। खैर, इस पर से तस्वीर 4 मई को साफ हो जाएगी। असम में कुल 2।50 करोड़ वोटर्स हैंम। इनमें से 1।25 कोरड़ पुरुष और 1।25 करोड़ महिला वोटर्स हैं। जबकि, बहुमत का आंकड़ा 64 है। जबकि, कुल 722 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, असम में इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।

बता दें, असम में बीते 10 सालों से बीजेपी की सरकार है। 2021 में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। असम में चुनाव प्रचार के समाप्त होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रैलियां की थी। इन रैलियों में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। डिब्रूगढ़ की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का असम के प्रति सौतेला रवैया था, 2016 के बाद यहां की तस्वीर बदलनी शुरू हुई।

केरलम में एनडीए के कई नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। केरलम के एर्नाकुलम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह अमित शाह ने लेफ्ट और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरलम में UDF और LDF दोनों ने भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा का राहुल गांधी दुनिया के सबसे झूठे इंसान हैं। सीएम केंद्र की योजनाओं पर सीएम फोटो चिपका रहे हैं।

अमित शाह ने केरलम में विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुन्नाथुनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी पूरी दुनिया में समाप्त हो रही है और कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है। अब यहां NDA की सरकार बनाने की बारी है। यहां 863 उम्मीदवार मैदान में हैं। विजयन 2016 से सीएम हैं और LDF सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। केरलम में कुल 2।7 करोड़ मतदाता हैं। यूडीएफ विपक्ष की भूमिका में है। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है।

पुडुचेरी में विधानसभा सीटों की संख्या 30 है। यहां 9.44 लाख मतदाता हैं। इनमें 4.43 लाख पुरुष वोटर और 5 लाख महिला वोटर और 139 थर्ड-जेंडर वोटर हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 16 है। यहां 294 उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में NDA ने 44।2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटें जीती थीं, जबकि यूपीए के खाते में आठ सीटें आई थीं। एन रंगास्वामी ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली थी।

Created On :   7 April 2026 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story